रिपोर्ट: विकास तिवारी
20 दिनों में 4 बाघों की मृत्यु
Umaria उमरिया जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में केवल 20 दिनों के भीतर चार बाघों की मौत ने वन्य जीव संरक्षण की रणनीतियों पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। वन्य जीव प्रेमियों और विशेषज्ञों में इस मामले को लेकर चिंता और मायूसी दिखाई दे रही है।

चौथे बाघ की मौत और कारण
Umaria इस श्रृंखला में चौथी मादा बाघ की मृत्यु मानपुर वफ़र के अंतर्गत कुचवाही बीट के कक्ष क्रमांक पीएफ 342 में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस मादा बाघ की मौत आपसी संघर्ष के कारण हुई।

भविष्य की चिंता और जिम्मेदारियों का सवाल
Umaria यदि इस तरह की घटनाओं की गति जारी रही, तो बांधवगढ़ नेशनल पार्क, जिसे मध्यप्रदेश का ‘टाइगर स्टेट’ बनाना था, बाघों से खाली हो सकता है और अपनी पहचान खो सकता है। वन्यजीव संरक्षण में लगे कर्मचारियों और जिम्मेदारों के लिए यह घटनाएं केवल सांख्यिकीय आंकड़े नहीं, बल्कि गंभीर चेतावनी हैं।
Read this: Indore: वनडे मैच के दौरान चोरी हुई गाड़ियां बरामद, तुकोगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार





