,

UAE में ईरान का ड्रोन हमला, फुजैराह में तेल संयंत्र में आग; 3 भारतीय घायल

https://swadeshlive.com/uae-iran-drone-attack-fujairah/

UAE: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल सीजफायर लागू है, लेकिन क्षेत्र में तनाव कम होने के बजाय बढ़ता नजर आ रहा है। सोमवार को ईरान की ओर से संयुक्त अरब अमीरात पर ड्रोन हमला किया गया, जिसमें एक तेल संयंत्र में आग लग गई। इस घटना में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने की भी खबर सामने आई है।

UAE: फुजैराह का रणनीतिक महत्व

फुजैराह यूएई के लिए बेहद अहम माना जाता है। यह उस पाइपलाइन का अंतिम छोर है, जिसके जरिए यूएई, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बायपास कर तेल का निर्यात करता है। क्षेत्र में जारी तनाव के बीच यह इलाका ऊर्जा आपूर्ति और रणनीतिक सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील हो गया है।

UAE: तेल संयंत्र में आग, 3 भारतीय नागरिक घायल

ड्रोन हमले के बाद फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन में आग लग गई। भारतीय दूतावास, यूएई ने पुष्टि की है कि इस घटना में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। दूतावास ने बताया कि घायलों के इलाज और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है।

UAE: यूएई में मिसाइल हमले का सायरन

हमले के बाद यूएई में दो बार संभावित मिसाइल हमले के आपातकालीन सायरन भी बजाए गए। लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए। हालांकि कुछ समय बाद हालात को सामान्य घोषित कर दिया गया। सीजफायर के बाद यह पहली बार है जब इस तरह की चेतावनी जारी की गई है, जिससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है।

read also: Strait of Hormuz में बढ़ा तनाव, ट्रंप का दावा- अमेरिकी सेना ने ईरान की 7 फास्ट बोट्स की नष्ट

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP