,

तुर्की के राष्ट्रपति का तीखा हमला: “नेतन्याहू आज का हिटलर”, ईरान पर हमले को बताया तबाही का रास्ता

BY: Yoganand Shrivastva

अंकारा से एक सनसनीखेज बयान सामने आया है जिसने वैश्विक राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैय्यप एर्दोगन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर न सिर्फ शब्दों से हमला बोला, बल्कि उन्हें सीधे तौर पर हिटलर से तुलना करते हुए “विनाश की राह पर चलने वाला पाखंडी नेता” तक कह डाला।

यह बयान उस वक्त आया है, जब ईरान और इज़रायल के बीच तनाव अपने चरम पर है और पश्चिम एशिया एक बड़े संघर्ष की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।


“नेतन्याहू वही कर रहा है जो हिटलर ने किया था” – एर्दोगन

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि हिटलर और नेतन्याहू में कोई फर्क नहीं, दोनों ने विनाश, हिंसा और निर्दोषों की हत्या को ही सत्ता का औजार बनाया। उन्होंने इज़रायल की नीतियों को “नाज़ी यातना शिविरों से भी बदतर” बताते हुए कहा कि ग़ाज़ा में दो मिलियन से ज्यादा लोग अमानवीय हालात में जी रहे हैं।


ईरान को बताया ‘रक्षा में खड़ा देश’

एर्दोगन ने ईरान के समर्थन में खुलकर कहा कि, “ईरान अपनी जनता की रक्षा कर रहा है और उसे यह अधिकार है।” उन्होंने आरोप लगाया कि इज़रायल बार-बार हमले कर रहा है, जबकि खुद का परमाणु कार्यक्रम किसी भी अंतरराष्ट्रीय निगरानी के बाहर चला रहा है।


“नेतन्याहू क्षेत्रीय शांति का सबसे बड़ा दुश्मन है”

तुर्की राष्ट्रपति ने कहा कि नेतन्याहू की नीतियां मध्य पूर्व की स्थिरता को लगातार खतरे में डाल रही हैं। उनके अनुसार, 13 जून से ईरान इज़रायल द्वारा प्रायोजित राज्य आतंकवाद का शिकार है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इज़रायल की सरकार हर गुजरते दिन सैकड़ों मासूमों की जान ले रही है, और इसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चुप्पी भी चिंताजनक है।


परमाणु मुद्दे पर इज़रायल पर बड़ा आरोप

एर्दोगन ने इज़रायल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दुनिया को भ्रमित कर रहा है। एक ओर वो खुद बिना किसी निगरानी के परमाणु हथियार बना रहा है, वहीं दूसरी ओर ईरान के शांति पूर्ण परमाणु ऊर्जा प्रयासों को दबाने की कोशिश कर रहा है।


क्या पश्चिम एशिया फिर जल उठेगा?

एर्दोगन का यह बयान केवल एक राजनीतिक टिप्पणी नहीं, बल्कि भविष्य में आने वाले संघर्ष का संकेत भी हो सकता है। नेतन्याहू की रणनीति और पश्चिमी समर्थन के बीच तुर्की की यह मुखर आलोचना कई देशों को सोचने पर मजबूर कर सकती है। अब देखना होगा कि इज़रायल की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है, और यह बयानबाज़ी क्षेत्रीय हालात को किस दिशा में ले जाती है।

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक