Jamtara Police Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में बड़ा साइबर क्रैकडाउन: फर्जी RTO ई-चालान APK और Jio सिम स्कैम चलाने वाले 3 शातिर ठग गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara Police Cyber Crime Arrest

Report: Ratan kumar

Jamtara Police Cyber Crime Arrest जामताड़ा जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों (Cyber Criminals) के खिलाफ एक बार फिर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर देश भर के लोगों को चूना लगाने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को धर दबोचा। जामताड़ा पुलिस अधीक्षक (SP) शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम को यह सफलता मिली। मामले का आधिकारिक खुलासा साइबर डीएसपी अमित कुमार ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

Jamtara Police Cyber Crime Arrest गिरफ्तार आरोपियों की कुंडली और पुराना आपराधिक इतिहास

Jamtara Police Cyber Crime Arrestपुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान बेहद शातिर अपराधियों के रूप में हुई है:

  1. राज कुमार मंडल (19 वर्ष): निवासी- सियाटांड़
  2. सोनू कुमार मंडल (30 वर्ष): निवासी- लकरटांगा
  3. बंटी कुमार सेन (28 वर्ष): निवासी- मंझलाडीह (आरोपी बंटी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी साइबर अपराध के मामलों में लिप्त पाया गया है।)

बरामदगी: पुलिस ने इन आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले 7 अत्याधुनिक मोबाइल फोन और 6 सक्रिय सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनकी तकनीकी और फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

Jamtara Police Cyber Crime Arrest ठगी का नया तरीका: फर्जी RTO ई-चालान और APK फाइल का खेल

प्रेस वार्ता के दौरान साइबर डीएसपी अमित कुमार ने इन ठगों के काम करने के अनोखे और खतरनाक तरीकों (Modus Operandi) का ब्योरा दिया:

  • फर्जी RTO चालान स्कैम: आरोपी राज कुमार मंडल लोगों के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर ट्रैफिक पुलिस या आरटीओ (RTO) के नाम से फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजता था। इस मैसेज के साथ एक मैलिशियस APK फाइल (लिंक) अटैच होती थी। जैसे ही कोई वाहन मालिक डर या उत्सुकता में उस फाइल को अपने फोन में इंस्टॉल करता, उसका पूरा मोबाइल फोन हैक हो जाता था। इसके बाद अपराधी फोन का पूरा डेटा और ओटीपी (OTP) चोरी कर ई-वॉलेट व बैंक खातों से पैसे साफ कर देते थे।
  • Jio सिम और KYC का झांसा: वहीं दूसरी ओर, सोनू कुमार मंडल और बंटी कुमार सेन आम लोगों को रैंडम कॉल करके खुद को जियो (Jio) या अन्य टेलीकॉम कंपनी का अधिकारी बताते थे। वे लोगों को डराते थे कि उनका सिम कार्ड ब्लॉक होने वाला है या केवाईसी (KYC) पेंडिंग है। सिम चालू रखने या तुरंत रिचार्ज करने के नाम पर वे पीड़ित को अपनी बातों में फंसाकर नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स और ओटीपी हासिल कर ठगी को अंजाम देते थे।

Jamtara Police Cyber Crime Arrest गिरोह के डिजिटल डेटा की खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की साइबर टीम अब बरामद सिम कार्ड और मोबाइल के डिजिटल डेटा की कड़ियों को जोड़ रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन ठगों ने अब तक देश के किन-किन राज्यों के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है और इस रैकेट के तार और कहां से जुड़े हैं।

Read this: Monsoon Immunity Foods: बारिश के मौसम में जरूर खाएं ये 5 चीजें, इम्युनिटी होगी मजबूत और इंफेक्शन रहेगा दूर

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और