India’s Got Latent 2 : ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल ने मचाया धमाल
India’s Got Latent 2 : कॉमेडियन समय रैना के चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का दूसरा एपिसोड रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं उत्तर प्रदेश पुलिस के कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर ने। उन्होंने अपनी दमदार गायकी, मजेदार अंदाज और आत्मविश्वास से न केवल दर्शकों बल्कि पूरे पैनल को प्रभावित किया और शो के विजेता बनकर 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम कर ली।

India’s Got Latent 2 : स्टेज पर आते ही समय रैना को किया हैरान
स्टेज पर पहुंचते ही कपिल दिनकर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “फिर से शुरू कर दिया ये? पिछली बार इसे बंद करवाकर भी मन नहीं भरा क्या?” उनकी इस बात पर समय रैना चौंक गए और उन्होंने पूछा कि क्या वह सिर्फ पुलिस की वर्दी पहनकर आए हैं या वास्तव में पुलिसकर्मी हैं। इस पर कपिल ने मुस्कुराते हुए बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत कॉन्स्टेबल हैं और अपनी गायकी का हुनर दिखाने आए हैं।
India’s Got Latent 2 : मां का सपना पूरा करने के लिए बने पुलिसकर्मी
कपिल दिनकर ने शो में बताया कि उनका सिंगर बनने का सपना था, लेकिन उनकी मां चाहती थीं कि वह पुलिस में नौकरी करें। उन्होंने मां का सपना पूरा किया और वर्ष 2021 की पुलिस भर्ती में चयनित होकर वर्तमान में मेरठ में कॉन्स्टेबल के रूप में तैनात हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की नौकरी के साथ-साथ वह संगीत और लेखन को भी समय देते हैं।
India’s Got Latent 2 : तीन किताबें लिख चुके हैं, आठ पर कर रहे हैं काम
कपिल केवल गायक ही नहीं बल्कि लेखक भी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक तीन किताबें लिख चुके हैं और फिलहाल आठ नई किताबों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने विभाग के ऐसे इकलौते कर्मचारी हैं जिन्हें संगीत के क्षेत्र में काम करने की आधिकारिक अनुमति मिली हुई है।
India’s Got Latent 2 : जजों ने दिए पूरे 10 में 10 नंबर
कपिल दिनकर की शानदार प्रस्तुति के बाद समय रैना ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय पुलिस का कोई सदस्य शो में आने से इसकी विश्वसनीयता और बढ़ गई है। शो के पैनलिस्ट किकू शारदा, चंदन प्रभाकर, हर्ष लिम्बाचिया और बलराज सिंह घई ने कपिल को 10 में 10 अंक दिए। दिलचस्प बात यह रही कि कपिल ने भी खुद को पूरे अंक दिए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 1 लाख रुपये का पुरस्कार और 50 हजार रुपये का बोनस दिया गया।
India’s Got Latent 2 : अक्षय कुमार और यो यो हनी सिंह के साथ करना चाहते हैं काम
एक पॉडकास्ट में कपिल दिनकर ने बताया कि उन्हें अभिनेता अक्षय कुमार के गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के ऑडिशन का मौका मिला था। हालांकि अंतिम चयन नहीं हो सका, लेकिन वह उस अनुभव को यादगार मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वह यो यो हनी सिंह के साथ संगीत के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।
India’s Got Latent 2 : पुलिस की वर्दी के साथ संगीत का जुनून
कपिल दिनकर की सफलता यह साबित करती है कि यदि प्रतिभा और जुनून हो तो किसी भी पेशे के साथ अपने सपनों को पूरा किया जा सकता है। पुलिस की जिम्मेदारियों के साथ संगीत और लेखन में उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।
read more : IND vs ENG 2nd T20I : कितने बजे शुरू होगा भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20? जानें मैच टाइमिंग और संभावित प्लेइंग XI

