Bhanpura Woman Assault : एसपी के आदेश पर त्वरित कार्रवाई
Bhanpura Woman Assault : कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में गांव भानपुरा में महिला और उसकी बेटियों पर हमला कर चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।थाना सदर के एसएचओ एसआई कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जुलाई को गांव भानपुरा निवासी महिला रेखा की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में महिला ने अपने पति, देवर, देवरानी और सास पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे और उसकी बेटियों को चोट पहुंचाने के आरोप लगाए थे।

Bhanpura Woman Assault : घटना का वीडियो भी आया सामने
पुलिस के अनुसार इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने तुरंत थाना सदर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और महिला के पति आरोपी रामचंद्र निवासी भानपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।
Bhanpura Woman Assault : अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई जारी है और जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।
READ MORE : Haldwani Smart Meter Protest : हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध, लोगों ने तोड़े मीटर, जांच में जुटा बिजली विभाग

