,

Dhurandhar OTT Release: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुए वर्जन में 10 मिनट की कटौती और डायलॉग्स म्यूट किए जाने से सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

https://swadeshlive.com/dhurandhar-2-box-office-worldwide-1800-crore-record/

Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही विवादों में आ गई है। सिनेमाघरों में शानदार कमाई करने के बाद दर्शक ओटीटी रिलीज को लेकर उत्साहित थे, लेकिन फिल्म के बदले हुए वर्जन ने फैंस की नाराज़गी बढ़ा दी।

Dhurandhar OTT Release: ओटीटी वर्जन में किए गए बदलावों से नाराज़ दर्शक

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुए ‘धुरंधर’ के वर्जन में फिल्म से करीब 10 मिनट के सीन हटाए जाने और कई डायलॉग्स को म्यूट किए जाने का दावा किया जा रहा है। थिएटर में 3 घंटे 34 मिनट लंबी यह फिल्म ओटीटी पर सिर्फ 3 घंटे 25 मिनट की रह गई है।

Dhurandhar OTT Release

18+ प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप पर उठे सवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स ने नाराज़गी जाहिर करते हुए लिखा कि वे फिल्म का अनसेंसर्ड वर्जन देखना चाहते थे। कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब नेटफ्लिक्स 18+ प्लेटफॉर्म है, तो फिल्म में सेंसरशिप क्यों की गई।

सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा

नेटफ्लिक्स इंडिया द्वारा रिलीज की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “नेटफ्लिक्स इंडिया ने मूड खराब कर दिया।” वहीं दूसरे ने कहा, “फिल्म से 10 मिनट काट दिए गए हैं।”

Dhurandhar OTT Release

Dhurandhar OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर बना चुकी है रिकॉर्ड

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनियाभर में 1344.74 करोड़ रुपये की कमाई की है। करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का सीक्वल ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।