Dongargarh Hostel: डोंगरगढ़ छात्रावास में बिना अनुमति पेड़ काटने का आरोप, आदिम जाति कल्याण विभाग ने बैठाई जांच

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dongargarh Hostel

Dongargarh Hostel: पोस्ट मैट्रिक छात्रावास परिसर में दर्जनों पेड़ काटे जाने का मामला, अधीक्षक पर लगे गंभीर आरोप

Dongargarh Hostel: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में कथित तौर पर बिना अनुमति दर्जनों पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रावास के तत्कालीन अधीक्षक आशीष भागड़कर ने विभागीय और राजस्व विभाग की स्वीकृति के बिना पेड़ों की कटाई करवा दी। मामले की शिकायत सामने आने के बाद विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार छात्रावास परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई की गई। आरोप है कि इसके लिए न तो सक्षम विभाग से अनुमति ली गई और न ही राजस्व विभाग से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त की गई। इतना ही नहीं, कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास में ईंधन के रूप में उपयोग करने की भी व्यवस्था किए जाने की बात सामने आई है।

Dongargarh Hostel: छात्रों की शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग, जांच टीम गठित

बताया जा रहा है कि छात्रों की शिकायत के बाद पूरा मामला आदिम जाति कल्याण विभाग तक पहुंचा। शिकायत मिलने पर सहायक आयुक्त दीक्षा गुप्ता ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।

Dongargarh Hostel: वर्तमान में संबंधित अधीक्षक आशीष भागड़कर की पदस्थापना कोठीटोला छात्रावास में बताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

read also: VB-G RAM G Scheme : देशभर में लागू हुई VB-G RAM G योजना,मजदूरों की लॉटरी, अब जेब में आएगी ज्यादा मजदूरी

फिलहाल छात्रावास परिसर में पेड़ों की कटाई का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि पेड़ों की कटाई नियमों के तहत हुई थी या बिना अनुमति के।

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय