मल्हारा पंखा पर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक और बैलगाड़ी की टक्कर में एक की मौत, 12 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Anil kajode

बैतूल: जिले में मल्हारा पंखा के पास शनिवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो जिप, ट्रक और बैलगाड़ी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो जामसांवरी से दियामोह लौट रहे थे।

घटना के समय बोलेरो जिप में लगभग 12 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन मल्हारा पंखा के पास पहुँचा, सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि जिप और ट्रक दोनों गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही, पास से गुजर रही बैलगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। इस हादसे में बैलगाड़ी सवार दंपती अनिल सूर्यवंशी (38) और उनकी पत्नी सविता सूर्यवंशी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। सभी घायलों को बैतूल जिला अस्पताल लाया गया, जहां सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े के नेतृत्व में चिकित्सा टीम घायलों का इलाज कर रही है। मृतक की पहचान राजकुमार यादव के रूप में हुई है, जिनका पोस्टमार्टम मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ट्रक और बोलेरो की तेज़ रफ्तार को इस दर्दनाक हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने घायलों को शीघ्र उपचार सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरती है और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक