नागपुर में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट की गेंद ढूंढते वक्त टैंक में डूबा 10 साल का मासूम, मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नागपुर, महाराष्ट्र के नागपुर जिले में गणेश विसर्जन के लिए बनाए गए एक जल टैंक में एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा क्रिकेट खेलते समय अपनी खोई हुई गेंद को तलाशने के लिए टैंक में उतर गया। भारी बारिश के चलते टैंक में पानी का स्तर बढ़ गया था, जिससे उसे गहराई का अंदाजा नहीं लग पाया।

नेपाल से नागपुर आया था परिवार

मृतक की पहचान महेश कमल थापा (10 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नेपाल का रहने वाला था। महेश का परिवार कुछ साल पहले काम की तलाश में नेपाल से नागपुर आया था और यहीं पर बस गया था। गुरुवार को महेश, कच्ची विसा मैदान में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था।

गेंद ढूंढते हुए पानी में समा गया

मैदान के एक कोने में गणेश विसर्जन के लिए एक अस्थायी टैंक बनाया गया था, जिसमें बारिश के कारण काफी पानी भर गया था। खेल के दौरान महेश की गेंद उस टैंक के पास चली गई। काफी देर तक गेंद नहीं मिलने पर महेश उसे ढूंढने के लिए टैंक में उतर गया। उसका एक दोस्त चेतन बाहर खड़ा होकर देखता रहा।

जैसे ही महेश पानी में गहराई तक गया, उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा। चेतन ने जब महेश को नहीं देखा तो उसने तुरंत पास में मौजूद लोगों को सूचना दी।

रेस्क्यू के बाद नहीं बच पाया मासूम

सूचना मिलते ही लकड़गंज पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। महेश को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

चूक बना हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंक के पास कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा उपाय नहीं थे। बारिश के कारण पानी भर जाने से यह और अधिक खतरनाक हो गया था। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए सकारात्मक

Loot Case : ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर लूट, आरोपी मनीराम उसेंडी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अभिषेक सिंह, भानुप्रतापपुर Loot Case : भानुप्रतापपुर में ट्रक चालक पर

Monsoon 2026 : इस दिन केरल पहुंचेगा मॉनसून, IMD ने जारी की संभावित तारीख

Monsoon 2026 : India Meteorological Department यानि (IMD) ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2026

Diesel Black Marketing : रायपुर में अवैध डीजल भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 620 लीटर डीजल जब्त

Diesel Black Marketing : पेट्रोल-डीजल संकट के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Fuel Saving : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छोड़ा काफिला, ईंधन बचत की पहल

Fuel Saving : प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला

Mahasamund में घर पर गिरी आकाशीय बिजली, आग लगने से पूरा मकान जलकर खाक

Report by: Tarachand Patel Mahasamund जिले के बागबाहरा ब्लॉक स्थित ग्राम बाघामुड़ा