,

Tractor Accident: कोहढा गांव मोड़ के पास रबीश से लदी ट्रैक्टर पलटी, चालक की दबकर मौत

Tractor Accident

Report: Neha gupta

Tractor Accident भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर कोहढा गांव मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप रबीश से लदी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक वाहन के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Tractor Accident मृतक की पहचान रंजीत मुसहर के रूप में हुई

मृतक की पहचान आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी बंधु मुसहर के 21 वर्षीय पुत्र रंजीत मुसहर के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रंजीत पेशे से चालक था। हालांकि बचपन से ही वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव स्थित अपने ननिहाल में मामा योगेंद्र मुसहर के घर रह रहा था।

Tractor Accident रबीश लेकर जा रहा था चालक

परिजनों के अनुसार, रंजीत बुधवार सुबह हसनपुरा गांव स्थित एक चिमनी भट्ठे से ट्रैक्टर पर रबीश लादकर कोहढा गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोहढा गांव मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

Read this: Parliament Deadlock: संसद गतिरोध पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष, अमित शाह ने चर्चा का दिया प्रस्ताव, राहुल गांधी ने किया खारिज

Jhiram Valley Verdict: झीरम घाटी फैसले पर कांग्रेस की पत्रकारवार्ता, NIA जांच पर उठाए सवाल

Jhiram Valley Verdict: छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी ने झीरम

Lakhanpur Police Cattle Rescue: लखनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामद

Lakhanpur Police Cattle Rescue: छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर काजू

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र