,

ताजमहल परिसर में पर्यटक ने किया पेशाब, गंगाजल और गाय का गोबर लेकर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोग, जमकर हुआ विवाद

UP TAjmahal

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में एक पर्यटक द्वारा पेशाब कर देने का मामला सामने आया है। घटना के हिंदूवादी संगठन में आक्रोश है। रविवार को एक हिंदूवादी गंगाजल और गाय का गोबर लेकर उस जगह को साफ करने पहुंचा। उसका कहना है कि तेजोमहालय को अपवित्र किया गया है।

मामला शनिवार का है। शनिवार को एक वीडियो सामने आया। इसमें एक पर्यटक ताजमहल परिसर में पेशाब कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया तो यह वायरल हो गया। इसके बाद से लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

रविवार को एक हिंदूवादी नेता गंगाजल और गाय का गोबर लेकर ताजमहल के गेट पर पहुंच गया। वह पश्चिमी गेट से प्रवेश करने जा रहा था। तभी गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने इसे रोक लिया। इस पर यह वहीं गेट पर बैठकर प्रदर्शन करने लगा।

उसका कहना है कि ताजमहल को हम लोग तेजोमहालय महल मानते हैं। पर्यटक ने यहां पेशाब किया है। इससे यह जगह अपवित्र हो गई है। उस जगह को गाय के गोबर से लीपकर शुद्ध करेंगे। वह अंदर जाने की अनुमति मांगता रहा। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दोपहर ताजमहल के अंदर गार्डन के पास लघु शंका कर रहे हैं इस पूरी घटना के बाद सुरक्षा एजेंटीयों पर भी सवाल खड़े हुए थे और लोगों ने इस पूरे मामले को लेकर एएसआई और ताजमहल की सुरक्षा एजेंसीयों पर लापरवाही के आरोप लगाए थे इस पूरे मामले को लेकर अब हिंदू महासभा भी सकरी हो गई है हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक लघु शंका करने वाली जगह को पवित्र करने की उद्देश्य से गोवा और गंगाजल लेकर ताजमहल के लिए निकले जिनको सुरक्षा एजेंटीयों ने पश्चिमी गेट बैरियर पर ही रोक लिया इसके बाद हिंदूवादी नेता अंदर जाने की इज्जत पर आ गए और उनकी सुरक्षा एजेंसी से जमकर बहस हुई लेकिन सुरक्षा एजेंटीयों ने उन्हें बैरियर से आगे नहीं बढ़ने दिया।

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…