,

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Raipur Police: राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 100 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने 300 से अधिक मकानों की जांच की। अभियान सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।

पुलिस ने घर-घर पहुंचकर किरायेदारों और बाहर से आकर रहने वाले लोगों का सत्यापन किया। साथ ही क्षेत्र में रहने वाले लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

Raipur Police: गुंडा-बदमाशों और आदतन अपराधियों को दी गई सख्त चेतावनी

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा अपराधियों और आदतन अपराधियों की विशेष रूप से जांच की। उनके वर्तमान गतिविधियों की जानकारी एकत्रित की गई और उन्हें कानून का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

Raipur Police: पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कृत्य पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

READ ALSO: Loneliness Effects on Health : लंबे समय तक अकेलापन बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह, जानिए इससे बचने के आसान उपाय

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध की रोकथाम, क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…