,

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई, सरकारी भूमि को कराया गया कब्जामुक्त

Madrasa Demolition: भिलाई के अय्यप्पा नगर क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बने एक कथित अवैध मदरसे के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। सुपेला थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बुलडोजर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में अवैध ढांचे को हटाने का अभियान चलाया गया।

प्रशासन के अनुसार, अय्यप्पा नगर स्थित संबंधित भूमि पर अवैध निर्माण कर मदरसा संचालित किए जाने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। जांच के दौरान संबंधित भूमि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज पाई गई, जिसके बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई का निर्णय लिया गया। ध्वस्तीकरण के बाद प्रशासन ने सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करा लिया।

Madrasa Demolition: किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात

Madrasa Demolition: कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन को विरोध की आशंका को देखते हुए करीब 200 पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया था। पूरे क्षेत्र में पुलिस की कड़ी निगरानी बनी रही।

Madrasa Demolition: सूत्रों के अनुसार, जिस भूमि पर मदरसा संचालित किया जा रहा था, उसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 से 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को निर्धारित दूरी पर रखा तथा मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को भी सुरक्षा कारणों से परिसर से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान कुछ लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी और नोकझोंक की स्थिति भी बनी, लेकिन पुलिस ने हालात को शांतिपूर्वक नियंत्रित कर लिया।

READ ALSO: Loneliness Effects on Health : लंबे समय तक अकेलापन बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह, जानिए इससे बचने के आसान उपाय

प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…