,

Liquor Shop : रायपुर में शराब दुकान से 7 लाख की चोरी, सरोना स्थित विदेशी शराब दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

Liquor Shop : राजधानी रायपुर में लाखों की चोरी

Liquor Shop : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान में लाखों रुपये की चोरी की वारदात सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोर दुकान में घुसकर करीब 7 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

Liquor Shop

Liquor Shop : सुबह दुकान खुलने पर हुआ खुलासा

घटना का पता उस समय चला जब कर्मचारी रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस व आबकारी विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Liquor Shop : पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

यह घटना आमानाका थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही फॉरेंसिक टीम की मदद से भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की जल्द पहचान की जा सके।

Liquor Shop : आबकारी विभाग में मचा हड़कंप

विदेशी शराब दुकान में लाखों रुपये की चोरी की खबर मिलते ही आबकारी विभाग में भी हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्टॉक और कैश का मिलान कर रहे हैं। पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Liquor Shop : जल्द खुलासे की उम्मीद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…

Pansemal Talent Award: विधायक श्याम बरडे ने 122 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Pansemal Talent Award: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा क्षेत्र…