By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > झारखंड > CM School Of Excellence : उपायुक्त कंचन सिंह ने स्कूली बच्चियों को आवास पर बुलाया, आम खिलाकर दिया अपनत्व का संदेश
झारखंड

CM School Of Excellence : उपायुक्त कंचन सिंह ने स्कूली बच्चियों को आवास पर बुलाया, आम खिलाकर दिया अपनत्व का संदेश

Swadesh News
Last updated: June 15, 2026 1:06 pm
By Swadesh News
Share
3 Min Read
CM School Of Excellence simdega-dc-kanchan-singh-invites-school-girls
CM School Of Excellence simdega-dc-kanchan-singh-invites-school-girls
SHARE

CM School Of Excellence : झारखंड के सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने एक अनूठी पहल करते हुए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राओं को अपने सरकारी आवास पर आमंत्रित किया। बच्चियों ने उपायुक्त आवास के बगीचे में पेड़ों से स्वयं आम तोड़े और प्रकृति के बीच बैठकर उनका आनंद लिया। इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और प्रशासन व समाज के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने की बात कही।

CM School Of Excellence : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत बूथों की मैपिंग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त कंचन सिंह सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पहुंचीं। यहां छठी से बारहवीं कक्षा तक की छात्राएं अध्ययन करती हैं, जिनमें कई छात्राएं हॉकी खिलाड़ी भी हैं।

CM School Of Excellence

CM School Of Excellence : स्कूल परिसर में छात्राओं को देखकर उपायुक्त को अपना किशोरावस्था का समय याद आ गया। इसी दौरान उन्होंने बच्चियों को अपने आवास स्थित बगीचे में आम खाने के लिए आमंत्रित कर लिया।

आवास पहुंचने पर छात्राओं ने पेड़ों से स्वयं आम तोड़े और खुले वातावरण में बैठकर उनका स्वाद लिया। बच्चियों की खिलखिलाहट और उत्साह से उपायुक्त आवास का माहौल पारिवारिक बन गया।

CM School Of Excellence

CM School Of Excellence : कंचन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का स्पष्ट विजन है कि बच्चे केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं, बल्कि संवेदनशील, जिम्मेदार और समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक के रूप में भी विकसित हों। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन शिक्षा, सुरक्षा और व्यक्तित्व विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

CM School Of Excellence : उन्होंने कहा कि विशेष रूप से आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को घर से दूर भी अपनत्व, सुरक्षा और स्नेह का वातावरण मिलना चाहिए, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा कर सकें।

उपायुक्त के अनुसार ऐसे आयोजन प्रशासन और समाज के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं तथा बच्चों के मन में प्रशासनिक संस्थाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।

ये भी जानिए World Blood Donor Day : जामताड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 18 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं का हुआ सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

झारखंड

Durand Cup 2026 Ranchi : 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप का ट्रॉफी टूर रांची पहुंचा, पहली बार मेज़बान बना झारखंड

By Abhishek Singh
Astik Mahato Birthday
झारखंड

Astik Mahato Birthday: झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का 64वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया

By Yoganand Shrivastava
Baldwin Farm Area High School
झारखंड

Baldwin Farm Area High School: बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में सीबीएसई टॉपर्स का भव्य सम्मान, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

By Yoganand Shrivastava
Dumka Double Murder Case Saraiyahat
झारखंड

Dumka Double Murder Case Saraiyahat: दुमका में दोहरा हत्याकांड: कलयुगी पिता ने 13 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला; बचाने आए 68 वर्षीय बुजुर्ग को भी उतारा मौत के घाट

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?