,

झारखंड में बढ़ेगा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश औद्योगिक विकास में तेजी संभव : उद्योग सचिव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Successful visit of Spain and Sweden to promote foreign investment in Jharkhand: New doors of investment opened

रिपोर्टरः हिमांशु प्रयदर्शी, अपडेटः ईसा अहमद

झारखंड : विदेशी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से स्पेन और स्वीडन की यात्रा पर गए उच्चस्तरीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने सोमवार को सूचना भवन स्थित सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में यह यात्रा झारखंड की वैश्विक छवि को सुदृढ़ करने और निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

झारखंड में मेगा सम्मेलन केंद्र का प्रस्ताव
स्पेन के “फिरा दी बार्सिलोना इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर” की तर्ज पर रांची में एक अत्याधुनिक मेगा सम्मेलन और व्यापार प्रदर्शनी केंद्र विकसित करने के लिए 120 से 170 मिलियन यूरो के निवेश का प्रस्ताव मिला है। इस परियोजना से झारखंड की व्यापारिक गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा और राज्य की आर्थिक संभावनाओं को मजबूती मिलेगी।

150 मिलियन यूरो की बैटरी निर्माण परियोजना
स्पेन में टेस्ला ग्रुप एस के चेयरमैन दुसान लिचार्ड्स ने झारखंड में बैटरी भंडारण उत्पादन यूनिट स्थापित करने की इच्छा जताई है। इस परियोजना में करीब 150 मिलियन यूरो का निवेश प्रस्तावित है। यह परियोजना राज्य के औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगी।

खेल और पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाएं
झारखंड सरकार को आरसीडी एस्पेनयोल फुटबॉल क्लब से खेल विकास में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) का प्रस्ताव मिला है। इसके अंतर्गत राज्य में फुटबॉल कोचों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, मुख्यमंत्री ने स्पेन के डी गावा संग्रहालय की तर्ज पर चाईबासा में पुराने खनन स्थलों को भूगर्भीय संग्रहालयों में बदलने का निर्देश दिया, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

वोल्वो से मेगा विनिर्माण इकाई की संभावना
स्वीडन के गोथेनबर्ग में प्रतिनिधिमंडल ने वोल्वो ट्रक संयंत्र का दौरा किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड में भारी ट्रकों की बढ़ती मांग के मद्देनज़र वोल्वो को राज्य में मेगा विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा
बार्सिलोना में आयोजित इन्वेस्टर मीट में कई निवेशकों ने झारखंड में स्टार्टअप नीति के तहत कार्य करने में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में उद्यमिता, ब्रांडिंग और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में सहयोग का आश्वासन दिया।

यात्रा से झारखंड की वैश्विक पहचान मजबूत
अरवा राजकमल ने बताया कि यह यात्रा झारखंड की वैश्विक दृश्यता और ब्रांड वैल्यू को मजबूत करने में एक मील का पत्थर साबित होगी। लगभग नौ वर्षों के अंतराल के बाद किसी झारखंडी प्रतिनिधिमंडल का यह पहला विदेशी दौरा है, जिससे विदेशों में झारखंड की उपस्थिति को बल मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के एक सप्ताह के भीतर ही सात निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

उपस्थित रहे प्रमुख अधिकारी
प्रेस कांफ्रेंस में उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, खनन आयुक्त राहुल कुमार सिंह, जिडको के प्रबंध निदेशक वरुण रंजन सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की