Husband Wife Death : वृंदा नगर में सनसनीखेज घटना
Husband Wife Death : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वृंदा नगर में रविवार सुबह पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के सामने वाले कमरे में पत्नी का शव जमीन पर पड़ा मिला, जबकि अंदर के कमरे में पति फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
Husband Wife Death : मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान जी वेंकट रमन (55) और उनकी पत्नी जी विद्यावती (52) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में वेंकट रमन की मौत फांसी लगाने से होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि विद्यावती के गले पर रस्सी से कसाव के निशान मिलने के कारण उनकी मौत को संदिग्ध माना जा रहा है।
Husband Wife Death : मां ने सबसे पहले देखा घटनास्थल
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 9 बजे घर में कोई हलचल नहीं होने पर मृतक की मां वहां पहुंची। उन्होंने सबसे पहले अपनी बहू विद्यावती को जमीन पर मृत अवस्था में देखा। जब वह अंदर वाले कमरे में गईं तो उनका बेटा वेंकट रमन फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को सूचना दी गई।

Husband Wife Death : पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट
घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जो स्क्रीन लॉक होने के कारण फिलहाल जांच के दायरे में है। पुलिस को उम्मीद है कि मोबाइल से मामले से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं।
Husband Wife Death : आर्थिक तंगी का भी सामने आया पहलू
प्राथमिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि वेंकट रमन ऑटो चालक था और पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था। दंपत्ति का एक बेटा ओडिशा में नौकरी करता है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है और वह भिलाई के लिए रवाना हो चुका है।
Husband Wife Death : पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
read more : MP MSME Development : रोजगार सृजन को गति, राज्य सरकार का उद्देश्य,एमएसएमई, स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहन





