करतला वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करों ने तीन वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Three forest officials were held hostage and beaten by timber smugglers in the Kartala forest range.

रिपोर्ट- उमेश डेहरिया

कोरबा जिले के करतला वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करों द्वारा तीन वनकर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह घटना 15 नवंबर की है, जब जोगीपाली गांव के मुड़धोवा पतरा क्षेत्र में वनकर्मियों की सर्चिंग ड्यूटी लगी थी। उसी दौरान जंगल में पहले से मौजूद तस्करों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया।

घटना में वनपाल चमरू सिंह कंवर, बीट गार्ड गजाधर सिंह राठिया सहित तीन वनकर्मी घायल हुए हैं।

वनकर्मियों को जंगल में अवैध कटाई की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर को रोका। ट्रॉली में साल के तीन लट्ठे मिले, जिस पर ट्रैक्टर में सवार 8–10 लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। तस्करों ने वनकर्मियों के मोबाइल छीन लिए और लाठी, डंडों, कुल्हाड़ी व मुक्कों से हमला कर दिया।

हमले के बाद तस्करों ने वनपाल और बीट गार्ड को जबरन वाहन में बिठाकर जोगीपाली गांव ले गए और जान से मारने की धमकी दी। गांव पहुंचने पर तस्करों ने अपने रिश्तेदारों और अन्य ग्रामीणों को बुला लिया, जहां लगभग 20–25 लोगों ने मिलकर दोबारा पिटाई की और वनकर्मियों की वर्दी फाड़ दी।

मारपीट के दौरान एक वनकर्मी किसी तरह बचकर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपियों की तलाश जारी है।

वन कर्मचारी संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Sheopur : रफ्तार का कहर, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, कई घायल

Sheopur अगरा थाना क्षेत्र के मेघपुरा गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली

SilverRateToday : सोना-चांदी के दाम में उछाल, वैश्विक तनाव के बीच बढ़ी अस्थिरता

अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बुधवार को सोना और चांदी

Sasaram: सरकारी स्कूल में मिला गोमांस, ग्रामीणों का भारी हंगामा; SDM और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

Report: Avinash Shrivastva Sasaram रोहतास के रामूडीह स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में