दिल्ली-NCR की हवा पर राहत के आसार! प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार, आज इतना रहा AQI

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

नई दिल्ली | दिल्ली और एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण के बीच लोगों को ‘जहरीली हवा’ से अभी पूरी राहत नहीं मिली है, लेकिन वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार जरूर दर्ज किया गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार सुबह ITO इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 270 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी का औसत AQI 237 रहा। प्रदूषण के कारण शहर में विजिबिलिटी भी घट गई है और दिल्ली स्मॉग की चादर में लिपटी हुई नजर आ रही है।

शुक्रवार को हुआ मामूली सुधार

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का समग्र AQI शाम 4 बजे 218 दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 373 था, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। यानी वायु गुणवत्ता में करीब 55 अंकों का सुधार देखने को मिला। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्टेशनों पर अभी भी AQI 300 से ऊपर है, जो “बहुत खराब” स्तर को दर्शाता है।

मौसम और हवा ने दी मदद

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि प्रदूषण में कमी का कारण मौसम में बदलाव और हवा की गति बढ़ना है। उन्होंने कहा कि बाहरी दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद में हुई हल्की बारिश ने प्रदूषकों को नीचे बैठाने में मदद की है। शुक्रवार को हवा की गति 7–8 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ।

अगले कुछ दिन ऐसे रहेंगे हालात

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (SAFAR) के अनुसार, 2 से 3 नवंबर तक दिल्ली की हवा “बहुत खराब” श्रेणी में बनी रह सकती है। हल्की ठंडक और नमी प्रदूषकों को नीचे रोके रख सकती है।

आठ साल में सबसे बेहतर हवा

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने बताया कि 2020 के लॉकडाउन वर्ष को छोड़कर, जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच दिल्ली ने पिछले आठ वर्षों की सबसे स्वच्छ हवा दर्ज की है। इस अवधि का औसत AQI 170 रहा, जबकि 2024 में यह 184 और 2022 में 187 था। यह आंकड़ा बताता है कि एनसीआर में वायु गुणवत्ता में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, हालांकि प्रदूषण नियंत्रण के लिए अभी और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर:

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण

Horoscope: 1 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें सभी 12 राशियों के हाल

Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई