,

बस की चपेट में आने से कंडक्टर की दर्दनाक मौत: उसी बस के पहिए तले आया युवक, ब्रेक लगने पर गिरा नीचे

इंदौर | इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। चलती बस से गिरने पर 19 वर्षीय कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम अभय (19) पिता दिनेश कैथवास है, जो खैगांव का निवासी था। वह इंदौर से सनावद के बीच चलने वाली बस में कंडक्टर का काम करता था। बताया गया कि हादसे के समय अभय बस के दरवाजे पर खड़ा था। तभी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे अभय का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। बस आगे बढ़ी तो उसका पिछला पहिया अभय के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार के अनुसार, अभय घर का बड़ा बेटा था और पिता दिनेश मजदूरी करते हैं। दो बेटों में सबसे बड़े अभय की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…