,

तेलंगाना में डिनर के बाद 50 से ज्यादा छात्र अस्पताल में भर्ती, कई को छुट्टी मिली, बाकी निगरानी में सुरक्षित

- Advertisement -
Ad imageAd image

तेलंगाना: जोगुलाम्बा गडवाल जिले में शुक्रवार रात एक सरकारी आवासीय विद्यालय के 52 छात्र रात का खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए। सभी छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना इतिक्याला मंडल के धर्मावरम स्थित बालकों के वेलफेयर हॉस्टल की है। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रों को प्राथमिक इलाज देने के बाद उनकी हालत स्थिर है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, 32 छात्रों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी छात्र भी सुरक्षित हैं और निगरानी में रखे गए हैं। अधिकारी ने बताया, “हॉस्टल परिसर में भी मेडिकल कैंप चलाया जा रहा है, ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके।”

छात्रों ने बताया कि शुक्रवार रात उन्हें सांभर, चावल और पत्तागोभी की सब्जी परोसी गई थी। खाना खाने के कुछ देर बाद ही कई छात्रों को पेट दर्द और उल्टी होने लगी। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत सभी को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे हैं और मामले की पूरी जांच शुरू कर दी गई है।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर