,

इंदौर: कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती; रात में शामिल हुए थे बीजेपी नेता के जन्मदिन समारोह में

- Advertisement -
Ad imageAd image

इंदौर | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय महेश जोशी के बेटे दीपक पिंटू जोशी (42) को शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वह रात में बीजेपी नेता दिनेश दवे के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे, जहां उनके साथ बीजेपी नेता संजय शुक्ला भी मौजूद थे। घर लौटने के बाद पिंटू जोशी को अचानक सीने में दर्द हुआ। परिवारजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें दो बार अटैक आया था। दूसरी बार अस्पताल में ही उनकी हार्टबीट रुक गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने तत्काल सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि पिंटू जोशी फिलहाल आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और उनकी स्थिति नियंत्रण में है। डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख कर रहे हैं।

एंजियोग्राफी की तैयारी

डॉक्टरों ने बताया कि जल्द ही उनकी एंजियोग्राफी की जाएगी और अगर ब्लॉकेज पाया गया तो स्टेंट डालने की प्रक्रिया की जाएगी। अस्पताल में उनके चचेरे भाई और पूर्व विधायक अश्विन जोशी भी मौजूद हैं। बता दें, पिंटू जोशी ने वर्ष 2023 में इंदौर विधानसभा-3 से चुनाव लड़ा था, जिसमें बीजेपी उम्मीदवार गोलू शुक्ला ने उन्हें लगभग 14 हजार वोटों के अंतर से हराया था।फिलहाल अस्पताल में कांग्रेस नेताओं और शुभचिंतकों का आना-जाना जारी है, और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के