“अभ्युदय मध्यप्रदेश” से जगमगाएगा स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, जुबिन नौटियाल देंगे सुमधुर प्रस्तुति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
"अभ्युदय मध्यप्रदेश" से जगमगाएगा स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ, जुबिन नौटियाल देंगे सुमधुर प्रस्तुति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार 1 नवंबर को शाम 6:30 बजे लाल परेड ग्राउंड, भोपाल से 70वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस “अभ्युदय मध्यप्रदेश” का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल और पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

मुख्य समारोह तीन दिनों तक शाम 6:30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें गीत, संगीत, नृत्य, कला, शिल्प, ड्रोन शो और आतिशबाजी के माध्यम से “विरासत से विकास” की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

“विश्ववंद” में दिखेगी भगवान श्रीकृष्ण की जीवन यात्रा

कार्यक्रम की सबसे विशेष प्रस्तुति “विश्ववंद” होगी, जिसमें 500 कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की जीवन यात्रा को संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। यह प्रस्तुति प्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाएगी।

साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश और औद्योगिक उपलब्धियों पर आधारित 3 मिनट की विशेष फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

2000 ड्रोन से सजेगा आसमान, जुबिन नौटियाल करेंगे सुरों से सजी शाम

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा “विरासत से विकास” थीम पर आधारित 2000 ड्रोन का एक विशाल शो आयोजित किया जाएगा। यह अब तक का सबसे बड़ा विजुअल उत्सव होगा, जिसमें आसमान में मध्यप्रदेश के विकास की प्रतीक झलकियाँ दिखाई देंगी।

संगीत प्रेमियों के लिए प्रसिद्ध पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल और उनका ग्रुप अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से शाम को यादगार बनाएंगे। जुबिन ‘रातां लम्बियां’, ‘हमनवां मेरे’ और ‘तारों के शहर में’ जैसे लोकप्रिय गीत गाएंगे।

प्रदर्शनी, लोकनृत्य और देशज स्वाद के संग सांस्कृतिक रंग

स्थापना दिवस के दौरान दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक विभिन्न प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जिनमें “विकसित मध्यप्रदेश 2047”, “विक्रमादित्य और अयोध्या”, “आर्ष भारत”, “देवलोक” जैसी थीम शामिल हैं।

इसके अलावा “एक जिला–एक उत्पाद” योजना के तहत शिल्प मेला और देशज व्यंजन मेला ‘स्वाद’ भी आयोजित होगा।
2 और 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे से करमा, भगोरिया, बधाई, गणगौर और अहिराई जैसे जनजातीय एवं लोकनृत्य प्रस्तुतियां दर्शकों का मन मोह लेंगी।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी