गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार, 200 लोगों की सुनीं समस्याएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दरबार, 200 लोगों की सुनीं समस्याएं

Reporter: Arun Kumar, Edit By: Mohit Jain

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दरबार लगाया। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित इस जनसुनवाई में मुख्यमंत्री ने खुद 200 से अधिक लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

जनता के बीच जाकर सुनीं समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह जनता दर्शन स्थल पर पहुंचे और लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। हर शिकायत पर पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।”

अधिकारियों को सख्त निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ अन्याय न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि “हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाया जाए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए तत्परता से कार्य किया जाए।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी