खजुराहो नगर परिषद ने खजुराहो एयरपोर्ट अथॉरिटी पर 45 लाख का बकाया का दिया नोटिस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Imran Khan

लंबे संघर्ष के बाद छह दिन पहले ही विमान सेवाएं बहाल हुए खजुराहो एयरपोर्ट पर अब एक नया संकट खड़ा हो गया है। 20 साल से 45 लाख रुपये से अधिक का संपत्ति कर (Property Tax) जमा नहीं करने पर नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर परिषद के सीएमओ ने बकाया राशि वसूली के लिए एयरपोर्ट कुर्क करने हेतु पुलिस बल की मांग की है। राजनगर एसडीएम ने भी कुर्की की कार्रवाई की पुष्टि की है।

20 साल का 45 लाख टैक्स बकाया-
नगर परिषद खजुराहो के सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पिछले 20 सालों से बकाया संपत्ति कर जमा करने के लिए लगभग 20 रिमाइंडर भेजे, लेकिन कोई भुगतान नहीं किया गया। वर्तमान समय में एयरपोर्ट प्रबंधन पर 45 लाख 35 हजार 736 रुपए का टैक्स बकाया है। सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने पूर्व में एयरपोर्ट निदेशक एवं विशेष कार्याधिकारी को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन के अंदर बकाया राशि जमा करने की आखिरी मोहलत दी थी।

कुर्की के लिए माँगा पुलिस बल
नोटिस की अवधि खत्म होने के बाद सीएमओ ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 164(3) के तहत कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित की है। सीएमओ ने अब एसडीएम समेत पुलिस बल को एक सप्ताह के अंदर कुर्की की कार्रवाई करने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पत्र लिखा है। राजनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा, “संयुक्त टीम एक सप्ताह के अंदर एयरपोर्ट की संपत्ति की कुर्की कर विक्रय करेगी। एयरपोर्ट की संपत्ति को कुर्क कर उसके विक्रय से टैक्स की बकाया राशि को जमा कराया जाएगा।”

एयरपोर्ट निदेशक बोले: ‘कुर्की इंपोसिबल, अब जमा कर देंगे’
इस पूरे मामले पर खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह का कहना है कि उन्हें बकाया टैक्स की जानकारी पिछले हफ़्ते ही लगी है। निदेशक सिंह ने कहा, “मैं यहाँ लगभग 2 से 2.50 साल से हूँ, लेकिन आज तक मुझे इस बात की जानकारी नहीं दी गई, और रही कुर्की की बात तो वो इंपोसिबल है। क्योंकि मैं आज कल में ही टैक्स जमा करता हूँ। अगर बकाया है तो देंगे, उसमें कोई बड़ी बात थोड़ी है। जब कोई बताएगा तभी तो देंगे।” हालांकि, राजनगर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल ने स्पष्ट कर दिया है कि कुर्की के नोटिस की अवधि खत्म हो चुकी है और अब एक सप्ताह के अंदर संयुक्त टीम कुर्की की कार्रवाई करके टैक्स की वसूली करेगी।

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक