बहराइच में जारी है भेड़ियों का आतंक, वन विभाग ने चार आदमखोरों को पकड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bahraich

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है। वन विभाग ने चार भेड़ियों को पकड़ लिया जबकि दो की तलाश जारी है। चौथा भेड़िया आज यानी गुरूवार की सुबह पकड़ा। इसके लिए उन्होंने पिंजड़ा भी लाया था और उसमें प्लानिंग करके उसे डाल दिया। चार भेड़ियों में से दो कि मौत भी हो चुकी है।

बता दें भेड़ियों ने यहां के करीब 30 गांवों में अपना आतंक मचा रखा है। अब तक सात लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। वहीं, कई लोग घायल भी हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा के दृष्टि से गांवों भारी पुलिस बल तैनात की गई है।

रेणु सिंह (मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र) ने कहा, “बहुत दिनों से यहां भेड़ियों का आतंक था। आज हमने एक भेड़िये को पकड़ लिया है। हम उसे जू में ट्रांसफर करेंगे। अभी तक 4 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं। अभी 2 भेड़िये बचे हैं, जिनको पकड़ने की तैयारी की जा रही है।”

घटना को लेकर संवेदनशील हैं मुख्यमंत्री, भेजा है संवेदना संदेश
बहराइच। भेड़िया प्रभावित गांवों के ग्रामीणों से बातचीत के दौरान वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए संदेश दिया है कि सरकार, शासन व प्रशासन पीड़ितों के साथ है। पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। वन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मैं स्वयं जिला भ्रमण पर आया हूं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Guru Randhawa: पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा से

PM Modi बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, ट्रंप ने दी बधाई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. सराफा व्यापारी हत्याकांड में मुख्य

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. मीनाक्षी को ECI से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष