बेटा बना हैवान, अपने माता-पिता को ही मार डाला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The son became a beast and killed his own parents.

पढ़ाई के बारे में पूछने पर हुआ था मता-पिता से विवाद

नागपुर: जिस मां ने जन्म दिया, जिस पिता ने पालन पोषण किया, उन्हीं माता-पिता को एक बेटे ने हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। ये मामला है महाराष्ट्र के नागपुर का, यहां एक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी, पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका है कि छात्र की शिक्षा और करियर को लेकर माता-पिता से मतभेद होने के कारण उसने यह कदम उठाया|

जानकारी के अनुसार, नागपुर के कपिल नगर इलाके में 26 दिसंबर को आरोपी 25 वर्षीय उत्कर्ष ढकोले ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि ये दोहरा हत्याकांड बुधवार सुबह उस दौरान सामने आया जब पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की शिकायत की। पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम ने बताया कि उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद उसने हत्या की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि उनके शव बुरी तरह गल गए थे। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान लीलाधर ढकोले और उनकी 50 वर्षीय पत्नी अरुणा के रूप में हुई है। उत्कर्ष ने कथित तौर पर 26 दिसंबर को दोपहर के समय अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में शाम 5 बजे घर लौटने पर अपने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शवों को वहीं छोड़ दिया। दरअसल उत्कर्ष की मां शिक्षिका थी और पिता एक बिजली प्लांट में तकनीशियन और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उत्कर्ष के खराब शैक्षणिक रिकॉर्ड और करियर को लेकर हुए विवाद के कारण उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। उत्कर्ष इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान कई विषयों में पास नहीं हो पाया था, इसलिए उसके माता-पिता चाहते थे कि वह कुछ और पढ़ाई करे, लेकिन वह उनका सुझाव नहीं मानना चाहता था। अधिकारी ने बताया कि दोहरा हत्याकांड का खुलासा होने के बाद उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Indore: इंदौर में फिर सक्रिय हुई 2019 के बहुचर्चित कांड की मास्टरमाइंड श्वेता जैन

Indore मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर हाईप्रोफाइल

Indore: इंदौर में फिर सक्रिय हुई 2019 के बहुचर्चित कांड की मास्टरमाइंड श्वेता जैन

Indore मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर हाईप्रोफाइल

Cockroach Janta Party : भारत में शुरू हुई नई ‘मीम पॉलिटिक्स’ की जंग

Cockroach Janta Party : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नई ‘राजनीतिक पार्टियां’

Jewellery Embezzlement : रायपुर ज्वैलर्स में 2 करोड़ के सोने का गबन, 16 साल पुराना कर्मचारी फरार

Jewellery Embezzlement : रायपुर के सदर बाजार स्थित मनोहरमल एंड कंपनी ज्वैलर्स

Dial 112 Service: रायपुर में डायल-112 सेवा का विस्तार, पुलिस रिस्पॉन्स होगा और मजबूत

Dial 112 Service: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 54 नए वाहनों को दिखाई

Dial 112 Vehicles: कोरबा को मिली डायल-112 की 22 नई गाड़ियां, आपातकालीन सेवाएं होंगी और मजबूत

Dial 112 Vehicles: मंत्री लखनलाल देवांगन ने नई गाड़ियों को दिखाई हरी