,

जरूरतमंदों को मिलेगा आवास, बेटियों की शादी में होगी मदद जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं

- Advertisement -
Ad imageAd image
जरूरतमंदों को मिलेगा आवास, बेटियों की शादी में होगी मदद जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी 200 लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद को न्याय और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संकल्पित है।

जन समस्याओं के निस्तारण में पारदर्शिता पर जोर

मुख्यमंत्री ने जनता से सीधे संवाद करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता से किया जाए।
सीएम ने स्वयं लोगों से उनके आवेदन लिए और तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

आवास और विवाह अनुदान योजना से मिलेगा संबल

जनता दर्शन के दौरान एक वृद्ध महिला ने आवास की समस्या बताई, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को आदेश दिया कि उन्हें प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराया जाए।
वहीं, एक अन्य महिला ने बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर सीएम योगी ने कहा कि उसे विवाह अनुदान योजना के तहत तत्काल सहायता दी जाए।

इलाज के लिए धन की कमी नहीं होगी बाधा

गंभीर बीमारियों से पीड़ित कई लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा
“धन की कमी से किसी का भी इलाज नहीं रुकेगा। प्रशासन ऐसे मरीजों का मेडिकल इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजे, ताकि तुरंत सहायता राशि जारी की जा सके।”

दबंगों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

कुछ लोगों ने जमीन कब्जा करने की शिकायतें कीं। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन पर जबरन कब्जा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

बच्चों को दिया आशीर्वाद और चॉकलेट

जनता दर्शन में कई लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की, उन्हें आशीर्वाद दिया और चॉकलेट भी वितरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद कायम करना है, ताकि किसी भी नागरिक की समस्या बिना भटकाव के सीधे शासन तक पहुँच सके।
उन्होंने कहा
“हर नागरिक का जीवन सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बनाना हमारी सरकार का संकल्प है।”

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र