भानुप्रतापपुर-कोंडागांव मार्ग की खस्ताहाल सड़क बनी परेशानी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The dilapidated road of Bhanupratappur-Kondagaon route has become a problem.

रिपोर्ट – अभिषेक सिंह।

यात्रियों को हो रही भारी दिक्कत
भानुप्रतापपुर से कोंडागांव को जोड़ने वाला 110 किलोमीटर लंबा मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि यात्री वाहनों का संचालन प्रभावित हो गया है और लोगों को आवागमन में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


यात्री वाहनों पर रोक, मार्ग बदले

नारायणपुर-कोंडागांव के बीच इस मार्ग पर यात्री वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वहीं, भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ होते हुए नारायणपुर तक सीमित यात्री वाहन ही चल पा रहे हैं।
लंबी दूरी तक जाने वाली बसें भी अब अंतागढ़ से रास्ता बदलकर अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को ज्यादा समय और अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोग और बस चालक परेशान

खराब सड़कों की वजह से स्थानीय लोग हर दिन परेशान हो रहे हैं। बस चालकों का कहना है कि गड्ढों से भरी इस सड़क पर वाहन चलाना जोखिम भरा है और कई बार बसें खराब हो जाती हैं। दूसरी ओर यात्रियों ने भी आवाज उठाई और कहा कि खराब सड़कों की वजह से न केवल यात्रा कठिन हो गई है बल्कि समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।


मंत्री ने दिया आश्वासन

इस मुद्दे पर जब बस्तर संभाग के एकमात्र मंत्री और नारायणपुर विधायक केदार कश्यप से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सभी सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि “लगभग एक साल और इंतजार करना होगा।”