‘ब्राह्मण की बेटी’ बयान पर उठी भूचाल—IAS संतोष वर्मा, आरक्षण, रोटी–बेटी का संबंध और मध्यप्रदेश की राजनीति में किसने क्या कहा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Writer: Yoganand Shrivastva


मध्यप्रदेश में एक ऐसा बयान जिसने सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में तूफान ला दिया, वह आया राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की जुबान से। 23 नवंबर को अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में दिए गए वर्मा के भाषण का एक छोटा-सा हिस्सा वायरल हुआ—एक ऐसा हिस्सा, जिसमें उन्होंने कहा कि “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।” बस फिर क्या था—पूरे प्रदेश में जैसे आग लग गई। ब्राह्मण समाज, कर्मचारी संगठन, अधिकारी संघ और राजनीतिक दलों ने इसे न सिर्फ जातिगत अपमान, बल्कि बेटियों की गरिमा पर चोट बताया। दूसरी तरफ आईएएस संतोष वर्मा कहते हैं कि उनका बयान संदर्भ से काटकर फैलाया गया, एक मिनट की क्लिप ने उनकी 27 मिनट की बातों को गलत अर्थ दे दिया और उनका मकसद सिर्फ इतना था कि सामाजिक पिछड़ापन खत्म करने के लिए जातिगत खाई को रोटी–बेटी के संबंधों से पाटा जाना चाहिए, और जब तक समाज इस स्तर पर बराबरी न दे, तब तक आरक्षण की आवश्यकता बनी रहती है। लेकिन इस सफाई का भी असर कम हुआ, क्योंकि समाज और संगठनों को लगा कि बात “सिद्धांत” की नहीं, “सम्मान” की है—खासकर “बेटी” को लेकर। मामला तब और गरमाया जब ब्राह्मण संगठन इस बयान को मुख्यमंत्री मोहन यादव के 23 मई वाले विवादित बयान—“पंडित जी, पांव लागू… धम्म से”—से जोड़कर देखने लगे। उनका आरोप है कि सत्ता और प्रशासन के शीर्ष स्तर से ही सवर्णों, खासकर ब्राह्मण समाज को निशाने पर लेकर टिप्पणी की जा रही है, और अब IAS वर्मा का बयान उसी मानसिकता की उपज है। 26 नवंबर को जब सर्व ब्राह्मण युवा समिति, कर्मचारी संगठनों और विभिन्न ब्राह्मण मंचों ने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को ज्ञापन दिया, तो एक ही मांग गूंजी—“IAS वर्मा पर FIR, निलंबन और सार्वजनिक माफी।” उन्होंने चेतावनी दी कि दो-तीन दिन में कार्रवाई न हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन, पुतला दहन और कानूनी लड़ाई छेड़ी जाएगी। दूसरी तरफ IAS वर्मा लगातार कहते रहे कि उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया। उनका कहना है कि—यदि कोई SC-ST अधिकारी समाज के सभी पैमानों पर आगे बढ़ चुका है, तो लोग उसके परिवार के साथ रोटी–बेटी का संबंध बनाने में झिझक क्यों रखते हैं? जब समाज बराबरी नहीं देता, तो फिर आरक्षण खत्म करने की मांग कैसे कर सकता है? वे कहते हैं कि जिन लोगों ने उनकी बेटी वाले हिस्से को काटकर फैलाया, उन्होंने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उनका दावा है कि यदि उनकी बात से किसी समाज की भावना आहत हुई है तो वे दिल से माफी मांगते हैं, लेकिन बयान का पूरा संदर्भ सुना जाए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनके अपने घर में भी अंतरजातीय अरेंज मैरिज हुई है—जनवरी में उनकी बेटी का विवाह वैश्य समाज में हुआ। लेकिन माफी के बावजूद आंदोलन शांत नहीं हुआ। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, सवर्ण अधिकारी-कर्मचारी संघ और अन्य संगठनों का कहना है कि वर्मा का बयान “असंसदीय”, “अशोभनीय” और “स्त्री विरोधी” है। उनका आरोप है कि एक वरिष्ठ अधिकारी का इस तरह सार्वजनिक मंच से बेटियों पर टिप्पणी करना “अधिकारियों के आचार संहिता” का सीधा उल्लंघन है। अशोक पांडे कहते हैं—“क्या वर्मा कानून से भी बड़े हो गए हैं? क्या वे कोर्ट या सरकार से ऊंचे हो गए?” वे मांग उठाते हैं कि ऐसे अधिकारी को तुरंत सस्पेंड किया जाए, उसके खिलाफ FIR हो—नहीं तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा होगा।
राजनीतिक हलकों में भी बयान तूफान की तरह छाया। केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने इसे “जातिगत और स्त्री विरोधी” बताते हुए कहा कि यह बयान भारतीय संवेदनाओं के विपरीत है और ब्राह्मण समाज का अपमान करता है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ऐसे बयान हिंदू एकता तोड़ने की साजिश का हिस्सा हैं, जबकि बीजेपी के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि “बेटी किसी की भी हो, पूज्य है। बेटियों की मर्यादा को तार-तार करने वाला प्रशासनिक सेवा के योग्य नहीं।” उधर सोशल मीडिया पर दो तरह की धाराएं दिखीं—एक धारा वर्मा के बयान को “ब्राह्मण समाज पर हमला” बता रही है, दूसरी धारा कहती है कि बयान गलत तरीके से काटकर फैलाया गया।
इतिहास गवाह है कि भारत में जाति और आरक्षण पर कही गई एक-एक पंक्ति राजनीतिक भूचाल लाती है। लेकिन इस बार मुद्दा सिर्फ आरक्षण नहीं—“बेटी” का है। समाज की भावनाएँ, सम्मान की संवेदनशीलता और समुदायों की परंपराएँ सीधे आहत होती दिखीं। IAS वर्मा का तर्क चाहे कितना भी “सामाजिक सुधार” की दिशा में हो, लेकिन “बेटी दान” जैसे शब्दों की प्रतिक्रिया स्वाभाविक ही थी—क्योंकि शब्दों में शक्ति होती है, और कभी-कभी वही शक्ति आग भी लगा देती है।
अब बड़ा सवाल यही है कि सरकार इस मामले को कैसे संभालती है—क्या वर्मा के खिलाफ कार्रवाई होती है? क्या FIR दर्ज होती है? या यह मामला वक्त के साथ शांत हो जाएगा? फिलहाल इतना तय है कि संतोष वर्मा का एक वाक्य मध्यप्रदेश की राजनीति, समाज और प्रशासन में एक ऐसा दरार छोड़ गया है, जिसमें आरक्षण, जाति, सम्मान, और बेटियों की गरिमा… सभी सवाल फिर से खड़े हो गए हैं।

Chanakya Niti : अमीर बनने के लिए अपनाएं ये खास बातें, आचार्य चाणक्य ने बताए धन प्राप्ति के नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

Nanakmatta Murder Case: हाईकोर्ट ने आरोपी दिलबाग सिंह की दूसरी जमानत याचिका खारिज की

Nanakmatta Murder Case: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नानकमत्ता डेरा साहिब के प्रमुख बाबा

Illegal Plotting Action: MDDA का बुलडोजर एक्शन जारी, हिंदूवाला में 50 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

Illegal Plotting Action: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध प्लाटिंग और अवैध