12 राज्यों में वोटर लिस्ट की सबसे बड़ी जांच का शंखनाद ! अब घर-घर पहुंचेगा SIR फॉर्म, बनेगा आपके वोट का सबूत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
The biggest voter list audit in 12 states has begun! The SIR form will now be delivered to every home, proving your vote.

by: vijay nandan

दिल्ली: देश में मतदाता सूची की अब तक की सबसे बड़ी “सर्जरी” शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने SIR (Systematic Intensive Revision) के दूसरे चरण का आगाज़ कर दिया है। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची की गहराई से जांच होगी ताकि लिस्ट में मौजूद गलत नामों को हटाया जा सके और वास्तविक मतदाताओं की पुष्टि हो सके।

51 करोड़ वोटर्स की जांच, हर घर पहुंचेगा फॉर्म

आयोग के मुताबिक, इस अभियान के तहत करीब 51 करोड़ मतदाताओं के रिकॉर्ड की जांच की जाएगी। इसके लिए 5 लाख 33 हजार से अधिक BLO (Booth Level Officers) और 7 लाख 64 हजार बूथ लेवल एजेंट्स को तैनात किया गया है। यह टीमें घर-घर जाकर ‘Enumeration Form’ भरवाएंगी, जो आगे चलकर मतदाता की पहचान का सबूत बनेगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि यह प्रक्रिया अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में शुरू की जा रही है।

क्यों जरूरी है यह फॉर्म ?

इस बार चुनाव आयोग सिर्फ कागजी रिकॉर्ड नहीं बल्कि जमीनी हकीकत की पुष्टि करेगा। हर घर पहुंचने वाला यह “Enumeration Form” यह तय करेगा कि आप सही मतदाता हैं या नहीं, कहीं आपका नाम दो जगह तो नहीं दर्ज,
या फिर आप किसी और स्थान पर शिफ्ट तो नहीं हो चुके। इस फॉर्म के जरिए आयोग यह भी जांचेगा कि लिस्ट में कहीं मृत मतदाताओं या डुप्लीकेट नामों की एंट्री तो नहीं है।

पुराने रिकॉर्ड से होगी लिंकिंग

SIR के इस चरण में 2002-2004 की मतदाता सूची से वर्तमान डेटा को मिलाया जाएगा। अगर मतदाता या उसके माता-पिता का नाम पुराने रिकॉर्ड से मेल खाता है, तो उसे “सत्यापित” माना जाएगा। अगर रिकॉर्ड नहीं मिलता, तो संबंधित व्यक्ति से स्पष्टीकरण और दस्तावेज मांगे जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया वोटर लिस्ट को पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

ड्राफ्ट लिस्ट और आपत्तियों की प्रक्रिया, फॉर्म कलेक्शन के बाद आयोग ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करेगा। इसमें यह दिखाया जाएगा कि कितने मतदाता दूसरी जगह शिफ्ट हुए, किनके नाम दो बार दर्ज हैं और कौन अब जीवित नहीं हैं।

इन सभी कैटेगरीज की लिस्ट ग्राम पंचायतों, नगर परिषदों और सार्वजनिक नोटिस बोर्डों पर लगाई जाएगी। साथ ही, यह राज्य चुनाव अधिकारी (CEO) की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।

अगर किसी का नाम पुराने रिकॉर्ड से मैच नहीं करता, तो ERO (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) की ओर से नोटिस जारी होगा और सुनवाई की जाएगी। आवश्यक दस्तावेज पेश करने पर नाम सुरक्षित रहेगा, अन्यथा हटाया जा सकता है।

स्लम और हाईराइज इलाकों पर विशेष फोकस

इस बार आयोग ने खास तौर पर उन इलाकों पर ध्यान दिया है, जो पहले कवर नहीं हो सके थे।
करीब 1200 पोलिंग स्टेशनों की नई योजना तैयार की गई है ताकि हाईराइज सोसायटी, झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी कोई मतदाता छूट न जाए।

SIR का यह दूसरा चरण चुनाव आयोग की पारदर्शी और अद्यतन वोटर लिस्ट की दिशा में अब तक की सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है। Enumeration Form के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि देश के हर सही नागरिक को मतदान का अधिकार सुरक्षित रहे और फर्जी नामों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लग सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jamtara के किसानों के लिए खुशखबरी: सालुका कोल्ड स्टोरेज ने भंडारण शुल्क में दी 25% की भारी छूट

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित

Bhopal ‘मन की बात’ सकारात्मक सोच बनाने की पहल : राज्यपाल श्री पटेल

Bhopal मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रविवार को भोपाल

Nashik: ढोंगी बाबा अशोक खरात की पुलिस कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, SIT खंगाल रही है मोबाइल डेटा

Nashik महाराष्ट्र की नासिक पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कथित ढोंगी बाबा

Bhopal: भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के श्री मदन

Reengus में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, मोबाइल से हुई पहचान

Reengus: सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में फुलेरा से रेवाड़ी जाने वाले

Indore को मिली नई सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया एयरपोर्ट के नए T-1 टर्मिनल का उद्घाटन

रिपोर्ट: देवेन्द्र जायसवाल Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई

Bhopal: महावीर जयंती पर कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Bhopal राजधानी भोपाल में महावीर जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में

Khairagarh: लमानीन नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर कुम्ही-दपका

chhattisgarh : पखांजूर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण से पहले जवानों की मानवता आई सामने

chhattisgarh : जंगल में भूखे-प्यासे नक्सलियों को जवानों ने कराया भोजन, वायरल

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश सरकार ने महावीर जयंती पर अवकाश की तारीख बदलने का किया ऐलान

Mahavir Jayanti holiday: मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में