BY: Yoganand Shrivastva
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने इस साल बड़ी भर्ती अभियान की घोषणा की है। बैंक कुल 18,000 पदों को भरने जा रही है, जिनमें ऑफिसर, क्लर्क और जूनियर एसोसिएट जैसे विभिन्न पद शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, वर्तमान वित्तीय वर्ष में करीब 3,500 ऑफिसर्स की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही बैंक ने अगले पांच वर्षों में महिलाओं की भागीदारी 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का संकल्प लिया है।
SBI का यह कदम बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और महिलाओं दोनों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी की जाएगी।
मुख्य बातें:
- कुल 18,000 पदों पर भर्ती की तैयारी
- 3,500 ऑफिसर्स की नियुक्ति इस वित्तीय वर्ष में
- महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान
- आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू





