ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक किसान कांग्रेस एवं भारत कृषक समाज के संयुक्त तत्वावधान में किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: सेवकराम चौबे

कसरावद: ब्लॉक किसान कांग्रेस और भारत कृषक समाज ब्लॉक इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन सुभाष यादव के निर्देशन में आज क्षेत्र के किसानों एवं आमजनों ने अपनी प्रमुख समस्याओं के निराकरण की माँग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार (राजस्व) कसरावद को ज्ञापन सौंपा।
मुख्य माँगें किसानों को राहत देने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा भारतीय कपास निगम की खरीदी तत्काल प्रारंभ की जाए
किसानों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि इस वर्ष अतिवृष्टि और बेमौसम वर्षा के कारण कपास की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कसरावद विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभ में वर्षा की कमी और बाद में अधिक वर्षा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। वर्तमान में कपास की आवक शुरू हो चुकी है, किंतु भारतीय कपास निगम (सी सीआई) द्वारा खरीदी प्रारंभ न होने से किसान अपनी उपज औने-पौने दामों में निजी व्यापारियों को बेचने को विवश हैं। साथ ही मांग की गई कि कृषि उपज मंडी कसरावद सहित पूरे खरगोन जिले की मंडियों में सीसीआई की खरीदी तत्काल प्रारंभ की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य मिल सके।

खरीदी प्रक्रिया में अनावश्यक दस्तावेजी जटिलता न हो


किसानों ने यह भी आग्रह किया कि सीसीआई खरीदी के दौरान किसानों को कागजी कार्यवाही के नाम पर परेशान न किया जाए और खरीदी प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाया जाए। बेमौसम बारिश से प्रभावित कपास में नमी को लेकर राहतपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया जाए ज्ञापन में कहा गया कि प्राकृतिक आपदा के कारण कपास में नमी की मात्रा अधिक हो सकती है। ऐसे में नमी के कारण खरीदी से इनकार न किया जाए, बल्कि किसानों के हित में व्यवहारिक निर्णय लेकर खरीदी सुनिश्चित की जाए।

रबी फसलों के लिए रासायनिक खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए


किसानों ने यह भी बताया कि वर्तमान खरीफ सीजन में खाद की भारी कमी रही, जिसके चलते किसानों को घंटों लाइन में लगकर मात्र दो बोरी खाद प्राप्त हो पाई। अब रबी सीजन के लिए गेंहू और चना जैसी फसलों की बुआई प्रारंभ हो रही है, अतः किसानों को यूरिया और डीएपी की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की जाए। उन्होंने माँग की कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को उनकी मांग और आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि रबी फसलों की बुआई सुचारू रूप से हो सके।

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल

Agra : चौकीदार सुरेश की हत्या का खुलासा, शराब के नशे में गाली-गलौज और विवाद ने ली जान

रिपोर्ट: फरहान खान Agra ताजनगरी के थाना सदर बाजार पुलिस ने चौकीदार

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में होगा हाई वोल्टेज मुकाबला, बदला लेने उतरेगी आरसीबी

DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल

Bhopal के मेधावी छात्रों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

Bhopal: भोपाल में रोज़ मैरी हायर सेकेंडरी विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने

LSG vs KKR: सुपर ओवर में हारी लखनऊ, निकोलस पूरन बने हार के सबसे बड़े कारण

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच

Reem Shaikh ने इंटरफेथ रिलेशनशिप पर रखी सख्त राय, बोलीं- धर्म से समझौता नहीं

Reem Shaikh: रीम शेख ने हाल ही एक पॉडकास्ट में अपने रिलेशनशिप

शादी के 40 साल बाद Sunita Ahuja का बड़ा बयान, कहा- “गोविंदा जैसे बेटे चाहिए, पति नहीं”

Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Japan में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Japan: जापान की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप

Sonbhadra में भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, स्वामी चक्रपाणि बोले- मंदिर निर्माण करने वाला सदैव अमर

Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं भगवान चित्रगुप्त जी महाराज

Lightning Strike: कटिहार में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत-मुआवजे का ऐलान

Lightning Strike: अलग-अलग इलाकों में गिरी बिजली, तीन परिवारों पर टूटा दुखों

महेंद्र सिंह यादव बने Apex Bank के प्रशासक, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

Apex Bank: पंजीयक सहकारी संस्थाएं, मध्य प्रदेश द्वारा अपेक्स बैंक के प्रशासक

Summer Camp ‘आरोह-2026’ होगा अपग्रेड, खेल के साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर जोर

Summer Camp: खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नई

Bhopal में PRSI का आयोजन, जनसंपर्क में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुनील वर्मा सम्मानित

Bhopal: पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया की भोपाल इकाई द्वारा ‘राष्ट्रीय जनसंपर्क

Heatwave Alert: देश में 3 दिन और झुलसाएगी गर्मी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. शादी से पहले कांग्रेस

MP: Top 10

MP; जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. नर्मदापुरम में भीषण सड़क

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण