,

उदयपुरा: बेकाबू ट्रक ने 7 गायों को रौंदा, 4 की मौत, कलेक्टर के आदेश कागजों तक सीमित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Udaipur: Out-of-control truck crushes 7 cows, killing 4; Collector's orders remain on paper.

रिपोर्ट: सुमित कुमार मेहरा, एडिट- विजय नंदन

रायसेन: जिले के उदयपुरा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार गायों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा नेशनल हाइवे 45 (भोपाल–जबलपुर मार्ग) पर खिरिया टोल से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर बैठी गायों को कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने गायों को बचाने की कोशिश नहीं की और बेकाबू वाहन सीधे झुंड में घुस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल होकर सड़क किनारे तड़पती रहीं।

सवालों के घेरे में प्रशासन की लापरवाही

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उदयपुरा से गुजरने वाले हाईवे पर रोज़ाना आवारा मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बावजूद इसके कलेक्टर और प्रशासन के आदेश सिर्फ कागज़ों में सिमटकर रह गए हैं। सरकार द्वारा गांव-गांव और नगरों में गौशालाओं का निर्माण कराया जा चुका है, फिर भी मवेशी खुले में घूमते नजर आते हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब टोल टैक्स वसूला जाता है, तो क्या टोल संचालकों की जिम्मेदारी नहीं कि वे सड़क से मवेशियों को हटवाएं?

जनता में आक्रोश, जिम्मेदार कौन?

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि या तो प्रशासन मवेशियों को गोशालाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाए, या फिर टोल कर्मियों पर कार्रवाई की जाए जो सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाह हैं। स्थानीय निवासी बोले कि टोल के पास ही चार गायों की जान चली गई। जब टोल टैक्स वसूला जाता है तो रोड की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के