,

Panna Tractor Trolley Accident: मैहर दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, वृद्धा की इलाज के दौरान मौत, 30 घायल

Panna Tractor Trolley Accident

रिपोर्ट: अमित जड़िया

Panna Tractor Trolley Accident चित्रकूट और मैहर दर्शन कर उत्तर प्रदेश लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने के मामले में एक वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य करीब 30 लोगों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

ट्रक से बचने के प्रयास में हुआ हादसा

Panna Tractor Trolley Accident जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा-कालिंजर घाटी मार्ग पर हुई। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आ रहे एक ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के पधारा गांव के लगभग 31 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

घायल वृद्धा ने अस्पताल में तोड़ा दम

Panna Tractor Trolley Accident हादसे में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय माया देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

पुलिस और प्रशासन ने चलाया राहत अभियान

Panna Tractor Trolley Accident घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, बृजपुर पुलिस और पहाड़ीखेरा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में चार डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है, जो घायलों का उपचार कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read this: लाल किले से नक्सलवाद पर PM Modi का बड़ा संदेश, बोले- ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानना होगा

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…