,

तेजस्वी के वक्फ कानून को कूड़ेदान में डालने वाले बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी ने उठाए सवाल, संत भी भड़के

- Advertisement -
Ad imageAd image
Tejashwi Yadav's statement about throwing the Waqf Act into the dustbin has heated up politics, with the BJP raising questions and even saints expressing anger.

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान ने सियासी माहौल गर्मा दिया है। तेजस्वी ने एक जनसभा में कहा था कि अगर उनकी सरकार बनी, तो वे वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे। इस बयान पर अब कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कड़ा पलटवार किया है।

प्रमोद कृष्णम ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आयोजित खड़खड़ी महोत्सव के कवि सम्मेलन में शामिल हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तेजस्वी यादव की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि “अगर तेजस्वी सत्ता में आए, तो शायद शरिया लागू कर देंगे। मुख्यमंत्री बनाना जनता का काम होता है, उम्मीदवार तय करना पार्टियों का। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “दिल बहलाने के लिए ग़ालिब ये ख्याल अच्छा है। तेजस्वी भूल गए हैं कि मुख्यमंत्री जनता बनाती है, पार्टियां नहीं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव का यह बयान देश की संवैधानिक भावना के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारें जनता के भरोसे से बनती हैं, तो धर्म आधारित कानूनों की बात क्यों की जा रही है।

उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव को याद रखना चाहिए कि सत्ता में आने से पहले ही इस तरह के बयान देना लोकतंत्र की मर्यादा के अनुरूप नहीं है।

बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी पर डायरेक्टर पलटवार नहीं किया, उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला

डी राजा बोले महागठबंधन बनाएगा सरकार, वहीं इस विवाद के बीच भाकपा के महासचिव डी. राजा ने दावा किया है कि महागठबंधन बिहार में सत्ता में आने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब बीजेपी और जेडीयू से ऊब चुकी है और विपक्ष के पक्ष में माहौल बन चुका है। डी. राजा के मुताबिक बिहार का यह चुनाव देश की राजनीति की दिशा तय करेगा। बीजेपी घबराए हुई क्योंकि जनता बदलाव चाहती है। महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और अन्य दल शामिल हैं।

तेजस्वी यादव के वक्फ कानून वाले बयान ने बिहार चुनाव के बीच एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया के बाद अब यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बयान का असर अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों समुदायों के वोट पर पड़ सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र