,

भारतपुरा गांव में बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में सनसनी

रिपोर्टर: बॉबी अली भगवाँ

बिजावर: थाना क्षेत्र के भारतपुरा गांव से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान घमड़ी अहिरवार का शव खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला है। प्रारंभिक जांच में गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही बिजावर पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।ग्रामीणों में इस वारदात को लेकर भय और आक्रोश दोनों का माहौल है।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…