ओंकारेश्वर में फिर दिखा मगरमच्छ, नाविकों ने पकड़ा छोटा बच्चा — श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Lalit duby

ओंकारेश्वर : तीर्थ नगरी से इस समय एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कुछ दिन पहले घाट क्षेत्र की चट्टानों पर दिखे मगरमच्छ के बाद अब फिर से उसकी मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई है।

आज सुबह घाट किनारे मगरमच्छ का छोटा बच्चा अचानक दिखाई दिया, जिसे देखकर श्रद्धालु और नाविक घबरा गए। अफरा-तफरी के बीच नाविकों ने तुरंत नाव किनारे लगाई और बच्चे को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित रखा गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घाट क्षेत्र अब मगरमच्छों का नया ठिकाना बनता जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से इलाके में सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान नाविक मुकेश वर्मा ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लिया, जिसके लिए उनकी बहादुरी की सराहना की जा रही है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक