,

देवभोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

Report: NemiChandra Banjare

गरियाबंद। देवभोग पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विलुप्त प्रजाति के वन्यप्राणी पैंगोलिन (सालकापरी) की तस्करी कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, तस्कर पैंगोलिन को ख़ुटागांव चेकपोस्ट से बोरी में छुपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 9 किलो वजनी जीवित पैंगोलिन बरामद किया गया।

पकड़े गए तीन आरोपियों में दो आरोपी ओडिशा और एक आरोपी छत्तीसगढ़ (देवभोग क्षेत्र) का रहने वाला है। सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है। देवभोग थाना क्षेत्र की यह कार्रवाई वन्यजीव तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख़्ती को दर्शाती है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…