,

लाख टके की बात: यदि यूरिक एडिस बढ़ गया है तो ये फल रोज खाओ, मिलेगा चमत्कारिक फायदा

an apple a day keeps the doctor away

by: vijay nandan

भोपाल: कहते हैं “रोज़ एक सेब खाओ और डॉक्टर से रहो दूर”, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सेब में ऐसा क्या है जो इसे सेहत का पहरेदार बना देता है? विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर ये फल न सिर्फ रोगों से बचाता है बल्कि शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। आज जानते हैं कि क्यों कहा जाता है “An apple a day keeps the doctor away”

  1. सेब में होते हैं ज़रूरी पोषक तत्व

सेब में विटामिन A, C, E, B-complex, साथ ही फाइबर, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) को मजबूत करते हैं और शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।

  1. पाचन को करता है बेहतर

सेब में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज़ को दूर करता है और आंतों को साफ रखता है। जब पाचन सही रहता है, तो शरीर में टॉक्सिन जमा नहीं होते, जिससे बीमारियों की संभावना कम हो जाती है।

  1. दिल को रखता है स्वस्थ

सेब में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स खून में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

  1. दिमाग और याददाश्त के लिए फायदेमंद

सेब में पाए जाने वाले तत्व दिमागी कोशिकाओं को एक्टिव रखते हैं और उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त कमजोर होने से बचाते हैं।

  1. दांत और मसूड़ों की सेहत

सेब चबाने से दांतों की अच्छी सफाई होती है और मसूड़ों में खून का प्रवाह बढ़ता है। इससे मुँह की गंध और दांतों की सड़न से बचाव होता है।

  1. शरीर को करता है डिटॉक्स

दरअसल, सेब में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं हैं। इसमें पाया जाने वाला फाइबर (रेशा) पाचन को दुरुस्त रखता है, जबकि विटामिन C हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को खत्म कर दिल और दिमाग दोनों को स्वस्थ रखते हैं। डॉक्टर भी मानते हैं कि अगर रोज़ाना एक सेब खाया जाए तो कई आम बीमारियों जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा से बचाव संभव है। यही वजह है कि यह छोटा-सा फल बड़ी बीमारियों से बचाने का काम करता है। तो अगली बार जब आप बाजार जाएं, तो सेब खरीदना न भूलें क्योंकि यह सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि सेहत की सुरक्षा कवच है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…