,

रायसेन में चोरों के हौसले बुलंद — दुर्गा मंदिर में सेंध, जेवरात लेकर फरार

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Mohit Saxena, Edit: Yoganand Shrivastava

रायसेन | मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले से धार्मिक आस्था को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है।
बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपार में अज्ञात चोरों ने देवी दुर्गा मंदिर को निशाना बनाया और रात के अंधेरे में मंदिर का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है। सोमवार सुबह जब पुजारी जगदीश प्रसाद तिवारी पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे मिले और मूर्ति पर चढ़े सभी गहने गायब थे।चोर सोने का हार, मंगलसूत्र, कमरबंद, तीन चांदी के छत्र और एक जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ग्रामीणों में नाराजगी

ग्रामीणों ने बताया कि इसी महीने क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।लोगों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब मंदिर जैसे धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं बचे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के ग्राम जरुआ से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के