,

ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से दरिंदगी: CCTV में कैद आरोपी, पुलिस ने कहा — ‘बेहद भयावह हमला’

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

वॉल्सॉल (यूके): ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 20 वर्षीय भारतीय मूल की युवती के साथ रेप किया गया। पुलिस के मुताबिक, यह हमला नस्लीय नफरत (racial hate) से प्रेरित था। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने CCTV फुटेज जारी कर लोगों से आरोपी की पहचान करने में मदद मांगी है। वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने कहा है कि यह मामला “बेहद भयावह और संवेदनशील” है, और जांच तेजी से चल रही है।

क्या है पूरा मामला

यह घटना शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती यौन उत्पीड़न के बाद सड़क पर सदमे की स्थिति में बैठी हुई मिली। टीम तुरंत वॉल्सॉल के पार्क हॉल इलाके में पहुंची और पीड़िता को अस्पताल भेजा गया।

जांच अधिकारी रोनन टायरर ने बताया —

“यह एक युवती पर बेहद डरावना और क्रूर हमला था। हम आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सभी संभावित सबूत जुटाए जा रहे हैं और हम हमलावर की प्रोफाइल तैयार कर रहे हैं।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी ने उस रात किसी संदिग्ध को इलाके में देखा हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

नेताओं ने जताई नाराज़गी

घटना ने ब्रिटेन के कई राजनेताओं को झकझोर दिया है।
कोवेंट्री साउथ की सांसद जारा सुल्ताना ने सोशल मीडिया पर लिखा —

“यह हमला नस्लवाद और महिलाओं से नफरत दोनों का भयानक उदाहरण है। पिछले महीने भी ओल्डबरी में एक सिख महिला के साथ इसी तरह का नस्लवादी बलात्कार हुआ था। हमें फासीवाद और स्त्री-द्वेष के खिलाफ एकजुट होना होगा।”

वहीं लेबर पार्टी की सांसद प्रीत कौर गिल ने कहा —

“यह घटना बेहद विचलित करने वाली है। वॉल्सॉल में हुए इस नस्लवादी हमले ने समाज की असल चुनौतियों को उजागर किया है।”

पहले भी हुआ था ऐसा मामला

करीब एक महीने पहले ओल्डबरी (वेस्ट मिडलैंड्स) में भी एक 20 वर्षीय सिख युवती के साथ गैंगरेप हुआ था।
उस वक्त आरोपियों ने पीड़िता से कहा था — “तुम इस देश की नहीं हो, अपने देश वापस जाओ।”
दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में रहने वाले दक्षिण एशियाई मूल के समुदाय में गहरी चिंता और आक्रोश है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र