BY
Yoganand Shrivastava
Terrorist Arrested पश्चिम बंगाल STF ने बर्धमान जिले से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध सदस्य हामिद मंडल को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को निशाना बनाने की साजिश से जुड़ा हो सकता है।
Terrorist Arrested मोबाइल और दस्तावेजों से मिले अहम सुराग
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास से बरामद मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार संदिग्ध का नाम पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट से जुड़े नेटवर्क में भी सामने आया है। फिलहाल एजेंसियां सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।
Terrorist Arrested कोर्ट में पेशी आज, नेटवर्क की जांच जारी
गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। STF उसके संपर्कों, गतिविधियों और संभावित नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। वहीं हाल ही में बीरभूम जिले में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से अधिक सतर्क हो गई हैं।
Read this: Pakistan की कोयला खदान में भीषण धमाका, 32 मजदूरों की मौत, 10 लापता



