,

जलगांव में हार्न बजाने पर मंत्री के ड्राइवर से विवाद, आगजनी, हिंसा के बाद तनाव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Tension after dispute, arson, violence with minister's driver for blowing horn in Jalgaon

मामूली बात पर हुआ विवाद ऐसे तनाव में बदला, जानिए

मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद तब शुरू हुआ, जब एक मंत्री की कार के ड्राइवर और स्थानीय लोगों के बीच कथित सड़क दुर्घटना के बाद बहस हुई | इस बहस ने धीरे-धीरे विवाद का रूप ले लिया और इसके बाद झड़प हिंसक हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आगजनी और तोड़फोड़ की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असल विवाद पलथी गांव के कसाईवाड़ा इलाके में मंगलवार देर रात शुरू हुआ था। लेकिन बुधवार सुबह तक बात हिंसा तक पहुंच गई। हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है।

 जानकारी के मुताबिक,  राज्य मंत्री गुलाबराव पाटिल की गाड़ी कसाईवाड़ा इलाके से गुजर रही थी। तभी ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर लोगों से रास्ता देने को कहा,  इसके बाद बात बहस तक पहुंची गुलाबराव पाटिल शिंदे गुट शिवसेना के विधायक हैं, और सरकार में जल सप्लाई और सफाई मंत्री हैं। हालांकि उस वक्त वह कार में मौजूद नहीं थे। अधिकारियों ने बताया कि कार में मंत्री के परिवार को कोई सदस्य था।

प्रदर्शन हुआ हिंसक

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर से विवाद खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों ने गांव में जाकर प्रदर्शन किया। उसके बाद एक और गुट वहां पहुंच गया। प्रदर्शन इतना अहिंसक हो गया कि गांव में दुकानें जला दी गईं, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल, स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स, दंगा नियंत्रण पुलिस टीम की तैनाती कर दी गई। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच की जा रही है

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा