,

भगदड़ मामले में सुपर स्टार अल्लू अर्जुन को मिली जमानत

- Advertisement -
Ad imageAd image

हैदराबाद: संध्या थियेटर भगदड़ मामले में 14 दिन की न्याययिक हिरासत में भेजे गए पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। जिसके बाद पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन के फैन्स में खुशियों की लहर दौड़ उठी। बता दें कि शुक्रवार को चिक्कडपल्ली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में अल्लू अर्जुन को हिरासत में लिया था। जिसके बाद उनका मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने 14 दिन की न्याययिक हिरासत में अल्लू अर्जुन को जेल भेज दिया था। वहीं अल्लू अर्जुन की तरफ से हाईकोर्ट में जमानत अर्जी शुक्रवार शाम को डाली गई, जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को जमानत दे दी।

मैं केस वापिस ले लूंगाः मृतक रेवती का पति
अल्लू अर्जुन के जेल जाने की खबर के बाद भगदड़ में मारी गई महिला के पति ने मीडिया के सामने कहां कि मुझे पता नहीं था कि अल्लू अर्जुन को जेल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं केस वापिस ले लूंगा क्योंकि इस घटना में एक्टर की कोई गलती नहीं थी।

मृतक के परिजन को हर संभव मदद देने की किया था ऐलान
घटना के बाद अल्लू अर्जुन ने दुख जाहिर किया और मृतक महिला के परिजनों को 25 लाख रूपए देने का ऐलान किया था। वहीं हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया था।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में