,

मदर इंडिया इंटर कॉलेज के छात्रों ने जिले में चमकाया नाम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Students of Mother India Inter College made their name shine in the district

हाईस्कूल में चौथा स्थान, इंटर में भी शानदार प्रदर्शन

लोकेशन: कौशाम्बी

कौशाम्बी जनपद के मदर इंडिया इंटर कॉलेज ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के शानदार परिणाम देकर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले में अपनी एक खास पहचान बनाई।

हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के मेधावी छात्र रवि कुमार सिंह ने 95% अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया। वहीं उज्जवल यादव ने 94% अंक प्राप्त कर सातवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसी क्रम में हर्ष विश्वकर्मा ने 91.5% अंक, सलोनी कुशवाहा ने 91.33% अंक तथा आजाद सिंह ने 90.66% अंक प्राप्त कर टॉप फाइव सूची में अपना स्थान बनाया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्या ने 82.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान और दीपांशी वर्मा ने 80.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त स्वाती प्रजापति और अमरीन फात्मा ने 78.2% तथा आशमा ने 78% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सरफराज हुसैन ने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि कठोर परिश्रम से जीवन में आगे बढ़ते हुए सभी छात्र अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम शिक्षा के क्षेत्र में गर्व से ऊंचा करें।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य अजादार हुसैन, प्रदीप सर, शमीम सर, अंकुर राव, लवकुश सर, लालचंद्र सर, बृजेश सर, सुनील सर, हरिशंकर सर और चन्द्र प्रकाश सर सहित विद्यालय परिवार ने भी बच्चों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मदर इंडिया इंटर कॉलेज के इस शानदार परिणाम से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है और विद्यालय एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बनकर उभरा है।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में