आज इन शेयरों में दिखेगा मुनाफे का मौका: Delhivery और Paytm समेत कई स्टॉक्स में तेजी के संकेत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
आज इन शेयरों में दिखेगा मुनाफे का मौका: Delhivery और Paytm समेत कई स्टॉक्स में तेजी के संकेत

BY: MOHIT JAIN

सोमवार को दलाल स्ट्रीट पर तीसरे दिन भी तेजी का माहौल रहा। सेंसेक्स 582.95 अंक बढ़कर 81,790.12 पर और निफ्टी 183.40 अंक चढ़कर 25,077.65 के स्तर पर बंद हुआ। आईटी और वित्तीय शेयरों में हुई जबरदस्त खरीदारी से बाजार को बल मिला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 639 अंक की बढ़त के साथ 81,846.42 तक पहुंच गया था।

तेजी वाले शेयरों में आई उछाल
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। वहीं, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और टाइटन के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी के संकेत
मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन दिनों जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी जा रही है, उनमें Fortis Healthcare, Emcure Pharmaceuticals, Max Healthcare, FSN E-Comm (Nykaa), BSE, Delhivery और Paytm शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं, जो आगे और तेजी का संकेत दे रहे हैं।

किन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
ट्रेडिंग इंडिकेटर MACD ने जिन शेयरों में मंदी का संकेत दिया है, उनमें Aegis Logistics, Vodafone Idea, Jindal Stainless, NMDC Steel, Finolex Industries, Century Textiles और Sammaan Capital शामिल हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन स्टॉक्स में फिलहाल गिरावट का रुझान जारी रह सकता है।

कुल मिलाकर, भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है। निवेशक फिलहाल Delhivery, Paytm, Nykaa और Fortis Healthcare जैसे स्टॉक्स में मुनाफे के अवसर देख सकते हैं, जबकि मंदी के संकेत वाले शेयरों से दूरी बनाए रखना समझदारी होगी।

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का