दुर्ग जेल में आत्मनिर्भरता की ओर कदम: एक अनुकरणीय पहल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Steps towards self-reliance in Durg Jail: An exemplary initiative

लेखक: विष्णु गौतम

दुर्ग स्थित केन्द्रीय जेल इन दिनों बदलाव की नई मिसाल पेश कर रहा है। जहां पहले यह जेल केवल सजा काटने की एक जगह मानी जाती थी, वहीं अब यह आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणादायक प्रशिक्षण केंद्र बनता जा रहा है। जेल अधीक्षक मनीष संभाकर की दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच के कारण यह संभव हो पाया है।

यहां बंदियों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर उनके जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगाई जा रही है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल व्यावसायिक कौशल सिखाना नहीं, बल्कि बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। इसी उद्देश्य से दुर्ग सेंट्रल जेल में एलईडी बल्ब निर्माण का प्रशिक्षण शुरू किया गया है।

हर बैच में 10 बंदियों को यह तकनीकी कार्य सिखाया जाता है। जैसे ही एक बैच प्रशिक्षण पूर्ण करता है, अगला बैच तैयार हो जाता है। शुरूआत में जिन्हें इस कार्य का कोई ज्ञान नहीं था, वे अब कुशल कारीगर बन चुके हैं और प्रतिदिन सैकड़ों बल्ब तैयार कर रहे हैं। इन बल्बों को बाजार में भी बेचा जा रहा है, जिससे जेल को आय और बंदियों को आत्मविश्वास दोनों मिल रहे हैं।

जेल अधीक्षक मनीष संभाकर का मानना है कि यह पहल बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। सजा पूरी करने के बाद वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। कुछ बंदियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस प्रशिक्षण से न केवल नया हुनर मिला है, बल्कि भविष्य को लेकर एक नई सोच भी विकसित हुई है।

एक बंदी ने कहा, “हम आभारी हैं कि हमें जेल में रहते हुए यह अवसर मिला। अब मैं बाहर जाकर अपना एलईडी बल्ब निर्माण का कार्य शुरू कर सकूंगा और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकूंगा।”

यह पहल जेल को एक सुधार गृह के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अब हर बल्ब की रौशनी में बंदियों के उज्जवल भविष्य की झलक नजर आती है। दुर्ग जेल की यह पहल न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है। यह दर्शाता है कि अगर किसी को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो वह अपना जीवन बदल सकता है।

दुर्ग जेल की यह प्रेरक कहानी समाज को यह संदेश देती है कि सुधार की राह कभी बंद नहीं होती, बस जरूरत होती है एक सकारात्मक सोच और सहयोग की।

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने

Nawada: अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में मिला युवक का शव, सनसनी

Report: Neha gupta Nawada शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ (सिद्धार्थ