पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ की खबर का मेरठ पुलिस ने किया खंडन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कथा स्थल पर सुरक्षा में तैनात 1000 पुलिसकर्मी

मेरठ:  म.प्र. सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ मचने की खबर का मेरठ पुलिस ने खंडन किया है। शुक्रवार दोपहर में अचानक खबर आई कि कथा श्रवण करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई और दबने से कई घायल हो गए। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का 6वां दिन था। इस मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। बताया गया था कि पुलिस भीड़ को संभाल नहीं पाई। महिलाएं-बुजुर्ग कथा सुनने के लिए आए थे उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश द्वार पर रोक दिया था। इसके बाद भीड़ में धक्कामुक्की हुई और लोग एक-दूसरे पर गिर गए। इस कथा को सुनने कई VVIP भी मेरठ पहुंचे थे। इस कथा का आयोजन मेरठ के शताब्दीनगर में हो रहा है। 15 दिसंबर से ही कथा पाठ हो रही है। कथा दोपहर 1 बजे से शुरू होती है और 4 बजे तक चलती है। हर दिन कथा को सुनने लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजकों की ओर से वाहनों को खड़ा करने के लिए 7 से 8 पार्किंग बनाई गई थी। वहीं, लगभग 1000 पुलिसकर्मियों से ज्यादा की मौके पर तैनाती की गई है।

सिकंद्राराऊ की भगदड़ से नहीं लिया सबक

हाथरस के सिकंद्रराऊ में 2 जुलाई को भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 123 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मामले में मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर वा 10 अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।11 आरोपियों के खिलाफ 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी। लेकिन इसमें कथा वाचक भोले बाबा का नाम नहीं था।

मेरठ में शिव पुराण कथा कार्यक्रम में भगदड़ की सूचना गलत है। कथा सामान्य रूप से चल रही हे। इस संबंध में मौके से पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक अपराध ने खुद बयान जारी किया है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को